अम्बाला, 18 दिसंबर – रेल रोको आंदोलन की कॉल के अंतर्गत आज किसानों ने पंजाब में कई जगह रेलवे ट्रैक जाम कर केंद्र सरकार के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर की।इस दौरान शांतिपूर्ण तरीके से ट्रैक पर बैठे किसानों ने सरकार से भी मांगों को जल्द पूरा करने की अपील की।
बता दें कि रेल रोको आंदोलन के तहत अम्बाला के साथ सटे मोहाली जिला के सरसीनी फाटक पर भी ठीक 12 बजते ही किसान रेल की पटरियों पर आ गये. इस दौरान उन्होंने अम्बाला चंडीगढ़ रेल ट्रैक को जाम कर दिया। हालांकि शांतिपूर्ण तरीके से ट्रैक पर बैठे किसानों ने सरकार से भी मांगों को जल्द पूरा करने की अपील की।






