Home election मतदान के लिए करना पड़ा इंतजार तो कांग्रेस प्रत्याशी उदयभान...

मतदान के लिए करना पड़ा इंतजार तो कांग्रेस प्रत्याशी उदयभान उलझ पड़े पोलिंग अधिकारी से

137
0
पलवल, 5 अक्टूबर –होडल शहर के बूथ नंबर 157 पर  मतदान के लिए पहुंचे  कांग्रेस प्रत्याशी  व प्रदेश अध्यक्ष उदयभान  पोलिंग  अधिकारी से  उलझ पड़े  । 5 मिनट तक उदयभान ने पोलिंग अधिकारियों को खरी खोटी सुनाई.दरअसल बूथ नंबर 157 पर वोट डालने के लिए मतदाताओं की लाइन लगी थी. ऐसे में कांग्रेस प्रत्याशी उदयभान को भी  वोट डालते समय  काफी देरी का सामना करना पड़ा.उदयभान ने अपना गुस्सा ड्यूटी पर तैनात पोलिंग अधिकारी पर निकाल दिया और उनसे बहस करने लग पड़े.
बोले सही से पोलिंग कराने को कहा था 
उदयभान ने कहा की जानबूझकर पोलिंग धीरे धीरे चल रही है, जिसको लेकर उन्होंने पोलिंग अधिकारियों को सही से पोलिंग कराने को कहा था। उदयभान ने कहा की इस लोकतंत्र के महापर्व में प्रदेश के सभी लोग  अपनी भागीदारी निभाएं। उदयभान ने कहा की कांग्रेस आ रही है भाजपा जा रही है  क्यूंकि  प्रदेश के लोग भाजपा के कुशासन से दुखी थे और जनता ने भाजपा को भगाने का मन बना लिया है ।उदयभान ने कहा की होडल क्षेत्र में एक तरफा लोग उनके पक्ष में मतदान कर रहे हैं उनके मुकाबले में क्षेत्र में कोई नही है और 8 अक्तूबर को इसका पता लोगों को चल जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here