Home Faridabad केंद्रीय मंत्री और प्रदेश मंत्रियों की मौजूदगी में नवनिर्वाचित मेयर प्रवीण...

केंद्रीय मंत्री और प्रदेश मंत्रियों की मौजूदगी में नवनिर्वाचित मेयर प्रवीण जोशी ने संभाला पदभार

184
0
फरीदाबाद, 31 मार्च- रिकॉर्ड मतों से नवनिर्वाचित फरीदाबाद की मेयर प्रवीण बत्रा जोशी ने आज विधिवत रूप से आयोजित समारोह में अपना पदभार संभाला। इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर, निकाय मंत्री विपुल गोयल, राज्य मंत्री राजेश नागर, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष रहे ओपी धनखड़ और पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं बल्लभगढ़ विधायक मूलचंद शर्मा समेत तमाम भाजपा के विधायक और 46 वार्डों के तमाम पार्षद उपस्थित रहे।
इस मौके पर सभी ने अपने संबोधन के दौरान नवनियुक्त मेयर को पदभार संभालने पर शुभकामनाएं दी और रिकार्ड मतों से जितवाने पर जिले की जनता का आभार प्रकट किया और कहा कि फरीदाबाद में सभी मिलकर एक मजबूत टीम के रूप में जिले का चाैहुमुखी विकास करेंगे। वहीं केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि सभी पार्षदों को एक-एक करोड़ रूपया दिया जाएगा ताकि वह अपने वार्डों के अंदर विकास कार्यों की शुरुआत कर सके।
विकास कार्यों  के लिए एक-एक करोड़  देने  की घोषणा
समारोह में संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर, निकाय मंत्री विपुल गोयल, राज्य मंत्री राजेश नागर,भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष रहे ओपी धनखड़ ने नवनियुक्त  प्रवीण बत्रा जोशी को आज अपना पदभार संभालने पर हार्दिक शुभकामनाएं दी. वहीं उन्होंने कहा की उन्हें पूरी उम्मीद है की मेयर के रूप में वह जनता के हित में और शहर के विकास को लेकर बेहतरीन काम काम करेगी और वह लोग भी उनके साथ हमेशा खड़े रहेंगे। दूसरी तरफ उन्होंने जनता का भी धन्यवाद किया जिनमें एक-एक वोट से उन्होंने प्रदेश में अब तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भाजपा पार्टी के इलावा जो भी पार्षद अन्य रूप से जीते हैं वह एक टीमवर्क के रूप में शहर के विकास में जुट जाएं। इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री कृषि पाल गुर्जर ने सभी विधायकों को विकास कार्यों की शुरुआत करने के लिए एक एक करोड़ रूपया देने की घोषणा की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here