Home Accident अंबाला में बड़ा दर्दनाक हादसा, एक ही परिवार के चार सदस्यों की...

अंबाला में बड़ा दर्दनाक हादसा, एक ही परिवार के चार सदस्यों की नहर में डूबकर मौत  

191
0

अंबाला (अंकुर कपूर): अंबाला में एक बार फिर से दर्दनाक हादसा होने का मामला सामने आया है जहां पर एक ही परिवार के चार लोगों की नहर में डूबने से सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि यह चारों लोग टीवाना गांव के रहने वाले हैं और अपने ससुराल की ओर जा रहे थे। वही नग्गल थाना पुलिस को यह सूचना मिली थी कि इस्लामपुर से गुजर रही नरवाना ब्रांच में एक गाड़ी गिरी हुई है।

पुलिस ने गोताखोरों की मदद से लगभग 4 घंटे की मशक्कत के बाद गाड़ी को बाहर निकाला और उसमे 4 लोगो का शव भी बरामद हुआ। वहीं परिजनों ने ये आशंका जताई है कि मृतक कुलबीर सिंह आर्थिक रूप से परेशान था और उसको कई बीमारियां भी थी। मरने वालों में कुलबीर सिंह जिसकी उम्र 40 वर्ष है, उसकी पत्नी और 2 बच्चे समेत 4 लोग शामिल है। परिजन ने इस हादसे को सुसाइड का नाम भी दिया है। फिलहाल ये हादसा है या फिर खुदकुशी ये अभी स्पष्ट नहीं हुआ है।

इस मामले में नग्गल थाना पुलिस का कहना है कि उन्हें सूचना मिली थी नहर में गाड़ी गिरी हुई है, जिसके बाद जब मैं मौके पर पहुंचे तो गोताखोरों की टीम को भी बुलाया गया। 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उस गाड़ी को नहर में से बाहर निकाला गया और आगे की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here