Home Ambala अबाला शहर के 2 पार्षदों ने अपने सैंकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा...

अबाला शहर के 2 पार्षदों ने अपने सैंकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा का थामा दामन

100
0
14 सितम्बर, अम्बाला–शहर में भाजपा का कुनबा आये दिन बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में आज अंबाला शहर के 2 पार्षदों ने भी अपने सैंकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थामा। जिन्हें मंत्री असीम गोयल ने पार्टी का पटका पहनाकर भाजपा में शामिल किया।
हरियाणा के अंबाला शहर के  वार्ड नंबर 18 और वार्ड नंबर 2 से पार्षद सरदूल सिंह और विक्रम फकीर चंद भाजपा में शामिल हुए। इस मौके पर मंत्री असीम गोयल ने दोनों पार्षदों व उनके समर्थकों का भाजपा में पटका पहनाकर स्वागत किया। भाजपा में शामिल होने के बाद पार्षद सरदूल सिंह ने कहा कि मंत्री असीम गोयल की कार्यशैली से प्रभावित होकर उन्होंने आज भाजपा का दामन थामा है और वो पूरी मेहनत करेंगे और तीसरी बार भी अंबाला से मंत्री असीम गोयल को विधानसभा चुनावों में विजयी बनाएंगे। वहीं पार्षद विक्रम फकीर चंद ने कहा कि भाजपा के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को देखते हुए उन्होंने भाजपा का दामन थामा है और वो भाजपा में शामिल होकर पुरे तन मन से लोगों की सेवा करेंगे और मंत्री असीम गोयल को तीसरी बार भी विधानसभा चुनावों में विजयी बनाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here