16 दिसम्बर,अम्बाला—कैबिनेट मिनिस्टर अनिल विज ने किसानों के ट्रैक्टर मार्च और कल होने वाले रेल रोको प्रदर्शन को लेकर कहा कि ट्रैक्टर मार्च निकालने की अनुमति लेकर वो अपना मार्च निकाले और रेल रोकने की बजाए कोई रास्ता अपनाए क्योंकि रेल रोकने से लाखों लोगों को परेशानी होगी।
मणिशंकर अय्यर के बयान “गांधी परिवार ने मेरा करियर बर्बाद किया पर विज की चुटकी
वहीं मणिशंकर आयर के बयान गांधी परिवार ने मेरा करियर बर्बाद किया पर चुटकी लेते हुए हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि मणि शंकर को अपनी पड़ी है। गांधी परिवार ने 50 साल तक देश पर राज किया देश का करियर बर्बाद कर दिया। मणिशंकर क्या है उसके सामने। उनके तो कब्जे में जो आयेगा उसका तो करियर खराब होगा ही होगा।
शिव सेना संसद संजय राउत के बयान वर्तमान सरकार भारत के संविधान के खिलाफ काम कर रही है। न्यायपालिका, संसद और भारत के चुनाव आयोग, राजभवन, जिन्हें संविधान का संरक्षक होना चाहिए, द्वारा निभाई जा रही भूमिका राष्ट्र के हित में नहीं है। पर प्रतिक्रिया देते हुए विज ने कहा कि हारा हुआ इंसान डिप्रेशन में होता है और जो डिप्रेशन में होता है उसे सब कुछ बुरा ही नजर आता है देश के प्रजातंत्र के चारों पहिए सही तरीके से अपना निर्वहन कर रहे है।
वहीं आज किसानों के ट्रैक्टर मार्च और 18 तारीख को होने वाले रेल रोको प्रदर्शन को लेकर विज ने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से प्रशासन से इजाजत लेकर प्रदर्शन करने का सभी को अधिकार होता है। जहां तक रेल रोकने की बात कर रहे हैं इसे नहीं करना चाहिए। लाखों लोगों को परेशानी होती है। पंजाब जाने वाली गाड़ियां रुक जाएंगी। किसी और तरीके से प्रदर्शन करें ताकि इनकी आवाज भी उठती रहे और किसी को परेशानी न हो।






