हरियाणा, 15 दिसंबर –पश्चिम से चलने वाली ठंडी हवाओं के कारण हरियाणा में शीत लहर चलने लगी है. जिसके कारण का ठंड बढ़ने लगी है और तापमान में गिरावट देखी जा रही है. दिसंबर का महीना चल रहा है और लगभग आधा दिसंबर बीत चुका है ! दिसंबर का महीना हो और ठंड न हो ऐसा कभी हो सकता है. देरी से ही सही ठंड में दस्तक दे दी है. पहाड़ों में हो रही बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों में भी दिखने लगा है.
हरियाणा इन दिनों ठंड के साय में हैं.पिछले चार दिन से यहां शीत लहर चलने लगी है जिसके कारण तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है ! इस कारण एक तरफ जहां आम जन जीवन प्रभावित हुआ है तो वहीं किसानों के चेहरों पर रौनक आ गई है! बता दें कि जितनी ज्यादा ठंड पड़ेगी उतनी ज्यादा फसलों की पैदावार होगी खासकर गेहूं की फसल के लिए तो ठंड किसी रामबाण से कम नहीं है ! हालांकि किसानों का बारिश का इंतजार अभी बाकी है और किसान धुंध का भी इंतजार कर रहे है ! किसानों का क्या कहना है शीत लहर के बारे में हमारी टीम ने इसके बारे किसानों से बात की जिसमें उन्होंने ठंड के फायदे बताए !







