हरियाणा, 15 दिसंबर -हरियाणा में ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी अपने पास मोबाइल या इलेक्ट्रानिक उपकरण नहीं रख सकेंगे। पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने ड्यूटी के दौरान किसी भी पुलिसकर्मी को अपने पास मोबाइल या इलेक्ट्रानिक उपकरण रखने पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी है.
बता दें कि ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी को अपने पास मोबाइल या इलेक्ट्रानिक उपकरण रखने पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी है। केवल उन्हीं उपकरणों का इस्तेमाल किया जा सकेगा, जिनका सीधा संबंध ड्यूटी से हो। आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भी प्रावधान है। साथ ही ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों के लिए महत्वपूर्ण दिशा निर्देश भी जारी किया गया है।







