Home Haryana गणतंत्र दिवस पर CM ने अच्छा काम करने वाले ...

गणतंत्र दिवस पर CM ने अच्छा काम करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को किया सम्मानित

149
0
करनाल : चन्द्रिका ( TSN)– पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में सीएम मनोहर लाल ने ध्वजारोहण किया । समारोह में हरियाणा पुलिस के घातक कमांडो और swat दस्ते ने आतंकी हमले की परिस्थिति में की जाने वाली कार्रवाई को प्रदर्शित किया ।  गणतंत्र दिवस पर निकाली गई झांकियो और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में भगवान श्री राम , राम मंदिर और हरियाणा सरकार की योजनाओं के प्रदर्शन धूम रही  । सीएम ने अपने विभागों में अच्छा कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित भी किया ।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर सरकारी विभागों को झांकियो के परेड भी निकाली गई । कानूनों में हुए बदलाव और नई आईपीसी की धाराओं को लेकर पुलिस की झांकी निकाली गई । वही सरकारी योजनाओं को प्रदर्शित करती हुई स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, रेड क्रास , हरियाणा रोडवेज , शुगर मिल , नगर निगम ने झांकियो के माध्यम से सरकार की योजनाओं की जानकारी दी । अपने संबोधन में सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार सेवन स्टार के नियम पर काम कर रही है । उन्होंने कहा कि हरियाणा को शिक्षा , सुशासन, स्वास्थ्य, स्वाभिमान, सेवा, सुरक्षा और स्वावलंबन की  दिशा में आगे बढ़ाया गया है । मुख्यमंत्री ने कहा कि  हरियाणा शिक्षा और स्वास्थ्य का अंतर्राष्टीय हब बन गया है । प्रदेश में 15 मेडिकल कॉलेज खोले गए है और दस नए मेडिकल कॉलेज खोलने की तैयारी हो चुकी है । कई देशों ने उनके छात्रों को हरियाणा में चिकित्सा की शिक्षा देने के लिए अनुबंध करने की इच्छा जताई है ।
सीएम ने की ये घोषणा 
सीएम ने मंगलसेन ऑडिटोरियम में डॉक्टर मंगलसेन की प्रतिमा और कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में अंतरिक्ष परी कल्पना चावला का स्टेच्यू लगाने की घोषणा की ।वहीं गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल हुए सीएम ने स्कूली छात्रों को सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को सराहा, 27 जनवरी को स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की ।
कांग्रेस पर साधा निशाना… आज हुआ वास्तविक रूप से लोकतंत्र और गणतंत्र स्थापित 
गणतंत्र दिवस पर दिए अपने संबोधन में सीएम ने कांग्रेस को अपने निशाने पर लिया।  सीएम ने कहा कि देश के आजाद होने के बाद भी गणतंत्र स्थापित नही हुआ क्योंकि लंबे समय तक एक ही  परिवार के लोगो ने देश पर राज किया । आज देश में वास्तविक रूप से लोकतंत्र और गणतंत्र स्थापित हुआ है । सीएम ने कहा कि हरियाणा प्रगति के पथ आगे बढ़ रहा है । प्रति व्यक्ति आय और जीएसटी कलेक्शन में हरियाणा बहुत आगे स्थान पर आज पहुंचा है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here