सोनीपत (एकता): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भारत गौरव रैली के लिए जन शताब्दी एक्सप्रेस से चंडीगढ़ पहुंचे। मीडिया सूत्रों के अनुसार केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री खट्टर नई अनाज मंडी में आज रैली को संबोधित करेंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री खट्टर ने परशुराम चौक का उद्घाटन किया।
मुख्यमंत्री ने भगवान परशुराम को नमन किया। साथ ही जनता को शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि समना में श्रेष्ठ कार्य करने वालों को धन्यवाद। हरियाणा में नितिन गडकरी 3835 करोड़ की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। NH-44 पर 24 किलोमीटर कुल 890 करोड़ की लागत में फ्लाईओवर तैयार हुए हैं। करनाल ग्रीन फील्ड 6 लाइन रिंग रोड परियोजना के निर्माण कार्य का शिलान्यास भी करेंगे।







