करनाल : चन्द्रिका ( TSN)- करनाल के इंद्री हल्के में आने वाले गांव धमनहेड़ी में ओलावर्ष्टि से ख़राब हुई गेहू की फसल को लेकर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने इंद्री के विधायक रामकुमार कश्यप व आधिकारियों के साथ खराब फसल का जायजा लिया. उन्होंने मौके पर अधिकारियो को जल्द गिरदावरी करने के दिशानिर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि इंद्री हल्के में सबसे ज्यादा ओलावृष्टि से नुकसान हुआ है इसका जायजा लेने के लिए वह यहां पर पहुंचे हैं. उन्होंने कहा कि कल ही उन्होंने आदेश जारी कर दिए थे के जहां-जहां पर भी ओलावृष्टि से नुकसान हुआ है वहां पर जाकर अधिकारी इसका जायजा ले.
जल्द मिलेगा किसानो को उचित मुआवजा
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने तमाम पटवारी की ड्यूटी लगाई गई है कि वह किसानों की फसल का जायजा लेकर जिसका नुकसान हुआ है उसकी तुरंत ही गिरदावरी करवा करके भेजें ताकि किसानो को उचित मुआवजा दिया जाए। बहुत भारी नुकसान इंद्री हल्के में हुआ है. उन्होंने कहा कि पहले भी जहां पर भी इस प्रकार का नुकसान हुआ है सरकार ने मुआवजा देने का काम किया है। अनाज मंडियों में गेहूं की खरीद के बाद जे फॉर्म कटने के बाद भी किसानों के खाते में सीधे पैसे जा रहे हैं। पहले आई फार्म के बाद किसानों के खाते में पैसे जाते थे लेकिन अब सरकार ने जे फॉर्म कटने के बाद तुरंत ही किसानों को पेमेंट देने का प्रावधान किया है। उन्होंने कहा कि किसानों को किसी प्रकार की भी कोई समस्या ना हो इसके लिए सरकार गंभीरता से प्रयास कर रही है। मंडियों में भी व्यवस्था को लेकर भी अधिकारियों को उचित निर्देश दिए गए हैं।







