रोहतक (अंकुर कपूर): रोहतक जिले के खेड़ी साध गांव में एक ट्रांसपोर्ट पर बैठे दो लोगों पर बाइक सवार 4 युवकों ने फायरिंग कर दी जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया। बता दें कि पुलिस पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपी सिद्धू मूसेवाला की हत्या के आरोप में पंजाब जेल में बंद मोनू डागर का गुर्गा है जिसके कहने पर ट्रांसपोर्ट पर बैठे दोनों लोगों पर फायरिंग की।
बाइक सवार चार युवक आए और चारों ने करीब 10 राउंड तक फायरिंग की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अंकित नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया, जिसे पूछताछ में खुलासा हुआ कि उसने मोनू डागर के कहने पर इस घटना को अंजाम दिया था। पहले वह सुरेश को कुख्यात बदमाश लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर धमकी देते रहे जब सुरेश नहीं माना तो उन पर फायरिंग कर दी। फिलहाल पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड लेगी ताकि आगे की पूछताछ की जा सके।







