रेवाड़ी 10 दिसम्बर –रेवाड़ी के गढ़ी बोलनी रोड स्थित गांव बैरियावास के कट पर AK मेगा मार्ट सेनेटरी और हार्डवेयर की दुकान में भीषण आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखा हार्डवेयर और पेंट का सामान भी जलकर राख हो गया। आग पर काबू पाने के लिए रेवाड़ी दमकल विभाग के अलावा बावल ,धारूहेड़ा से भी गाड़ियां बुलाई गई। गाड़ियों को रिफिल कराने के लिए अमनगनी सोसाइटी से भी मदद ली गई।
बता दें कि करीब 1 घंटे से अधिक समय की कड़ी में मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने के कारणों का अभी तक नहीं पता चल पाया है। दमकल विभाग के अधिकारी नितीश भारद्वाज ने बताया कि करीबन 5:40 पर दमकल विभाग को सूचना मिली थी कि गढ़ी बोलनी रोड स्थित AK मेगा मार्ट में आग लग गई है। सूचना मिलते ही रेवाड़ी दमकल विभाग से गाड़ियों को रवाना कर दिया गया। आग पर काबू न पाते देख। इसकी सूचना बावल और धारूहेड़ा की दमकल विभाग को भी दी गई। करीब 1 घंटे से अधिक की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग की 5 से अधिक गाड़ियों ने आग पर काबू पाया । आग किन कारणों से लगी इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है। बरहाल आग पर काबू पा लिया गया है।







