गुरुग्राम 10 दिसम्बर ; गुरुग्राम के लेडी फ्लोरेंस पब्लिक स्कूल में हुआ 25वें वार्षिक महोत्सव का आयोजन हुआ। इस महोस्तव में जिला शिक्षा अधिकारी इंदु गोयल ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की तो वही इस दौरान शिक्षा अधिकारी इंदु गोयल ने कहा है कि विद्या प्राप्ति से ही बच्चे आर्थिक रूप से सशक्त हो सकते हैं। विद्यार्थियों को नौकरी की बजाय स्व-रोजगार की ओर अधिक ध्यान देना चाहिए। इस युग में वही प्रदेश आगे बढ़ता है, जो अपने बच्चों को गुणात्मक शिक्षा प्रदान करता है। वही चेयरमैन अनिल राघव ने इस अवसर पर कहा कि हरियाणा की पावन धरती पर लगभग पांच साल पहले भगवान श्रीकृष्ण ने गीता का उपदेश दिया था।
आज हरियाणा सरकार अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गीता महोत्सव को मना रही है। हमारी पीढ़ी इतनी गुणवान और ज्ञानवान बने कि पूरी दुनिया में भारत का मान हो। उन्होंने लेडी फ्लोरेंस पब्लिक स्कूल के बारे में भी बोलते हुए कहा कि लेडी फ्लोरेंस पब्लिक स्कूल बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ भारत के संस्कृति से भी जागरूक कराने का काम कर रहा है।वही इस मौके पर लेडी फ्लोरेंस पब्लिक स्कूल के चैयरमैन अनिल राघव और मैनेजिंग डायरेक्टर ललित राघव की माने तो लेडी फ्लोरेंस पब्लिक स्कूल बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ सर्वगुण संपन्न बनाने पर जोर देता है। उन्होंने कहा कि आज के प्रोग्राम को लेकर अभिभावक में भी खास उत्साह दिखाया। उन्होंने यह भी कहा कि लेडी फ्लोरेंस पब्लिक स्कूल का लक्ष्य है कि बच्चों को पैशन से प्रोफेशन तक पहुंचना है।इस कार्यक्रम में बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियां दी। तो वही मंच के माध्यम से दी बच्चों ने अपने हुनर को मंच के माध्यम से दिखाया तो जिला शिक्षा अधिकारी इंदु गोयल ने भी बच्चों को भी सम्मानित किया।







