करनाल, 10 दिसंबर – करनाल में आज समाजिक व धार्मिक संस्थाओं जिसमे विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, एबीवीपी, आर्य समाज, गौरक्षा दल, आदिवक्ता परिषद, संत समाज सहित दर्जनभर से ज्यादा संगठनों द्वारा शहर में प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के बाद लघु सचिवालय पहुंच कर डीसी प्रतिनिधि को देश के प्रधानमंत्री के नाम मांगों का ज्ञापन सौंपा।
प्रदर्शन में पहुंचे संगठनों के लोगो ने कहा कि आज हिंदू जाग चुका है। हिंदू जहां भी रहें, एकजुट हो कर रहें। भारतीय जहां भी रह रहे हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनको सुरक्षा पहुंचाने का काम करें। बांगलादेश में हिंदुओं और अल्पसंख्यकों पर हो रहे जुल्मों को रोका जाए। जो हिंदू भारत आना चाहते हैं, उन्हें भारत लाया जाए। जो हिंदू वहीं रहना चाहता है, उन्हें सुरक्षित रखा जाए। संत समाज से ओमप्रकाश कलसोरा ने कहा कि जब तक हिंदू आक्रामक नहीं होगा, तब तक ऐसा रहेगा। ऐसे में बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा की जाए। अगर वहां हिंदुओं की रक्षा नहीं होगी तो हमे उनकी रक्षा के लिए जाना होगा।







