हरियाणा : ( चन्द्रिका )- आज पूरे देश में धन तेरस का त्यौंहार बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है । एक तरफ जहां धन तेरस पर दुकानदार काफी अच्छे कारोबार की उम्मीद कर रहे है,वहीं महिलाएं भी धन जमकर खरीददारी कर रही हैं । महिलाओं का कहना है की धन तेरस पर खरीददारी शुभ माना जाता है ।
आज बाजारों में काफी भीड़ देखी जा सकती है, धन तेरस को लेकर दुकानदारों का कहना है कि आज से दिवाली का त्यौंहार शुरू हो जाता है । उन्होंने उम्मीद जताई कि लोग काफी खरीददारी करेंगे और इस बार कारोबार में इजाफ़ा होगा । वहीं महिलाओं का कहना है कि आज के दिन खरीददारी करना काफी शुभ माना जाता है । इस दिन घर में झाडू खरीदना भी शुभ माना जाता है । उन्होंने कहा की आज के दिन लक्ष्मी, गणेश जी की मूर्तियों की खरीददारी की जाती है और चांदी की खरीददारी की जाती है । बाजार में काफी रौनक है और हमे काफी अच्छा लग रहा है ।







