Home Haryana आम आदमी पार्टी ने शिक्षा घोटाले को लेकर बीजेपी सरकार...

आम आदमी पार्टी ने शिक्षा घोटाले को लेकर बीजेपी सरकार को घेरा… लगाए ये आरोप

117
0
चरखी दादरी : चन्द्रिका ( TSN)-आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने प्रेसवार्ता कर शिक्षा घोटाले में सीबीआई की एफआईआर पर बीजेपी सरकार और तत्कालीन शिक्षा मंत्री को घेरा। उनके साथ प्रदेश संगठन मंत्री रविंद्र सिंह मटरू, जिला अध्यक्ष धनराज कुंडू और राकेश चांदवास मौजूद रहे।
अनुराग ढांडा ने कहा कि बीजेपी ने 2014 से 2016 तक दो साल में सरकारी स्कूलों में 4 लाख बच्चों का फर्जी दाखिला दिखाकर करोड़ों का घोटाला करने का काम किया। इन बच्चों के नाम पर वजीफे, मिड डे मील और वर्दी के करोड़ों रुपए गबन कर लिए। बीजेपी के शीर्ष नेताओं और उस समय के शिक्षामंत्री की शह के बिना पूरे हरियाणा में इतना बड़ा फर्जी दाखिले का घोटाला संभव नहीं है।उन्होंने कहा कि जब सीबीआई मानती है कि 4 लाख दाखिले फर्जी हुए थे, इसमें बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ था और इसमें बहुत सारे अधिकारी शामिल हैं। बच्चों की वर्दी, मिड डे मील और वजीफ का पैसा कागजों में दिखाकर भ्रष्टाचार में हड़प लिया गया तो ये कैसे संभव है कि पूरे हरियाणा में घोटाला हो और उसमें उस समय के शिक्षामंत्री रामविलास शर्मा और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का हाथ न हो। इसलिए आम आदमी पार्टी का आरोप है कि उस समय के शिक्षामंत्री राम बिलास शर्मा को सीबीआई इस पूरे घोटाले में बचाने का प्रयास कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here