Home Haryana कैबिनेट मंत्री बोले..लेटलतीफ ठेकेदार और एजेंसियों को किया जा सकता...

कैबिनेट मंत्री बोले..लेटलतीफ ठेकेदार और एजेंसियों को किया जा सकता है ब्लैक लिस्ट

87
0
कैथल, 7 दिसंबर –कैथल पीडीडब्लूडी रेस्ट हाउस में कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने पीडीडब्लूडी कर्मचारियों के साथ  बैठक की. इस दौरान प्रदेश में कैसे  सड़कों का जाल बिछेगा,  स्वस्थ जल और नल के लिए  परियोजनाओं को लेकर चर्चा की गई. वहीं हल्का गुणवत्ता और लेटलतीफे करने वाले ठेकेदार और एजेंसियों को भी ब्लैक लिस्ट करने की बात कही गई.
वहीं किसानों के मुद्दे पर  कैबिनेट मंत्री रणवीर गंगवा ने कहा कि  केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की नायब सरकार ने किसानों के हित में चलाई योजनाओं का किसान मजदूर को लाभ मिल रहा है.चाहे MSP  की बात हो फसलों की खरीद की बात हो या बेहतरीन दाम की बात हो. उन्होंने कहा कि  हरियाणा के किसानों को लाभ मिल रहा है।उन्होंने कहा कि मौजूदा  किसान आंदोलन पंजाब के किसानों से संबंधित है. आमजन की सुरक्षा के लिए सरकार वचनबद्ध है. कानून से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ  सख्त कार्रवाई होगी और  लॉ एंड ऑर्डर मेंटेन रखा जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here