कैथल,22 फरवरी-:हनुमानवाटिका परिसर में लॉर्ड रामा सुपरस्पेशलिस्ट अस्पताल ने पेशेंट अवेयरनेस कैंप और न्यू स्टेप,न्यू लाइफ कार्यक्रम का सफल आयोजन किया।इस कार्यक्रम में सैकड़ों मरीजों ने भाग लिया और अपने अनुभव साझा किए।
कार्यक्रम में पहुंची जनता ने बताया कि दिल्ली,जयपुर, मोहाली जैसे बड़े शहरों की सुविधा अब उनके अपने शहर कैथल में उपलब्ध हो गई है।लोगों का कहना था कि यह उनके लिए एक बड़ी राहत है कि अब उन्हें अपने शहर में ही उच्च गुणवत्ता का इलाज मिल रहा है,जिससे समय और यात्रा की समस्या दोनों कम हो गई है।लॉर्ड रामा सुपरस्पेशलिस्ट अस्पताल के एमडी सत्येंद्र गर्ग ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य मरीजों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और आधुनिक इलाज के विकल्पों की जानकारी साझा करना था।उन्होंने कहा कि शिविर में स्वास्थ्य जांच, परामर्श और मार्गदर्शन की सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं, जिससे मरीजों को अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सही समाधान समझने में मदद मिली।कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कहा कि इस प्रकार के जागरूकता शिविर से मरीजों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ती है और समय रहते इलाज मिलने की संभावना भी बढ़ती है।







