हरियाणा | हरियाणा के फरीदाबाद जिले में मंगलवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई। बल्लभगढ़ में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपने चार बच्चों के साथ ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। हादसे में सभी की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बिहार निवासी मनोज के रूप में हुई है, जो हाल ही में बल्लभगढ़ की सुभाष कॉलोनी में अपने परिवार के साथ किराए पर रह रहा था।
सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को ट्रैक से हटाकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।







