फरीदाबाद (अंकुर कपूर): फरीदाबाद में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां दोस्त ने बात करने के लिए मोबाइल देने से मना किया तो एक युवक ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। इतना ही नहीं आग लगने से वह काफी बुरी तरह से झुलस गया।
जानकारी के मुताबिक पीड़ित युवक का कहना है कि उसने अपने दोस्त से अपनी बहन से बात करने के लिए फोन मांगा था लेकिन उसने नहीं दिया इसी से गुस्सा होकर उसने अपने आपको आग के हवाले कर दिया। युवक का फरीदाबाद के सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। गंभीर हालत को देखते हुए उसे दिल्ली के सफदरजंग इलाज के लिए रेफर कर दिया है।
युवक का नाम राजेंद्र है जो उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के गांव पैंदापुर का रहने वाला है। वहीं आग लगाने के बाद राजेंद्र के दोस्त और उसके मालिक के मुताबिक राजेंद्र ने अधिक शराब पी रखी थी और वह डिप्रेशन में था। अभी 20 दिन पहले राजेंद्र की मां और 40 दिन पहले उसके भाई की मौत हुई थी। जिसके चलते वह डिप्रेशन में चल रहा था।







