Home Haryana वर्ष 2023 में हर मोर्चे पर विफल रही मनोहर लाल सरकार-AAP

वर्ष 2023 में हर मोर्चे पर विफल रही मनोहर लाल सरकार-AAP

169
0
चंडीगढ़ : चन्द्रिका ( TSN)- आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता ने रविवार को वर्ष के अंतिम दिन  हरियाणा सरकार की वर्ष भर की नाकामियों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की मनोहर लाल सरकार 2023 में हर मोर्चे पर विफल रही।
डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि प्रदेश के युवा यहां वर्ष के अंत तक रोजगार के लिए भटकते रहे। वहीं प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं भी खस्ता रही। किसानों की आय दुगनी की बजाय कर्जा तिगुना हो गया। महिलाओं के प्रति अपराधों ने पिछले सालों के रिकॉर्ड तोड दिए। वहीं बिजली बिल के आंकड़ों ने आम जनता की कमर तोड़ दी। स्कूलों और कॉलेजों में हजारों शिक्षकों के पद खाली रहे। गांव के मुखियाओं की शक्ति छीन ली गई। नगर निगम चुनावों के लिए सरकार बैकफुट पर रही। सफाई कर्मचारियों समेत विभिन्न वर्गों की कोई सुनवाई नहीं हुई।
1.82 लाख सरकारी पद खाली, युवा दर दर भटकने को मजबूर
उन्होंने कहा कि हरियाणा में 1.82 लाख सरकारी पद खाली पड़े हैं। इसके बावजूद प्रदेश के युवा दर दर भटकने को मजबूर हैं। हरियाणा सरकार युवाओं को रोजगार देने में नाकाम साबित हुई है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि “ग्रुप डी” की भर्ती का आठ महीने के बाद भी रिजल्ट नहीं निकला। एचपीएससी और एचएसएससी की परिक्षाएं विवादों में रहीं। एडीओ, एचसीएस, ग्रुप डी, ग्रुप सी, पीजीटी परिक्षाएं भी विवादों में रही। सीएम  के राज में 30 से ज्यादा पेपर लीक हो चुके हैं। सरकार बिना विवादों के एक भी परीक्षा आयोजित नहीं कर सकी। पूरे साल ग्रुप सी के 32 हजार पदों की लिस्ट भी नहीं लगी। जिसका इंतजार प्रदेश के युवा आज तक कर रहे हैं।
स्वास्थ्य सेवाओं में भी फिसड्डी साबित हुई   सरकार
उन्होंने कहा कि हरियाणा के पीजीआई और सरकारी अस्पतालों में 50 प्रतिशत से ज्यादा चिकित्सकों के पद खाली पड़े हैं। प्रदेश की जनता सुविधाओं के लिए तरस रही है। अस्पतालों की बिल्डिंग टूटी पड़ी हैं, अस्पतालों में न पीने का पानी है और न बिजली है। इसके अलावा प्रदेश के अस्पतालों में न दवाइयां, न मशीनें और न डॉक्टर हैं। उन्होंने कहा कि अस्पतालों के साथ साथ प्रदेश के सरकारी स्कूलों के इन्फ्रास्ट्रक्चर की हालत भी खस्ता है। स्कूलों में कुल 70 हजार शिक्षकों के पद खाली है। प्रदेश के कॉलेजों में 4700 से ज्यादा  टीचिंग स्टाफ के पद खाली हैं। हरियाणा के साढ़े 1500 स्कूलों में शौचालय नहीं हैं, इनमें से 500 स्कूल लड़कियों के हैं। 500 से ज्यादा स्कूलों में बिजली कनेक्शन और 560 से ज्यादा स्कूलों में पीने का पानी नहीं है।
प्रदेश में महिलाओं के प्रति बढ़ा अपराध
उन्होंने कहा कि पिछले साल महिलाओं पर बढ़ते अपराध ने भी पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। जिसको लेकर सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। प्रदेश में पूरे साल महिलाओं के प्रति अपराध दर में बढ़ोतरी हुई है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में लोग महंगे बिजली बिलों से त्रस्त हैं। सरकार ने जनता पर नॉन एनर्जी चार्ज, सर चार्ज थोप रखे हैं। इसके बावजूद हरियाणा बिजली वितरण निगम को 15 हजार 576 करोड़ का घाटा हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here