Home Ambala कैबिनेट मंत्री अनिल विज का आरोप…भूपेंद्र हुड्डा कर रहे किसानों को...

कैबिनेट मंत्री अनिल विज का आरोप…भूपेंद्र हुड्डा कर रहे किसानों को गुमराह

116
0
अम्बाला,27 नवंबर –किसानों ने एक बार फिर दिल्ली जाने की बात कही है और भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि वह किसानों के साथ है, इस बयान पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने प्रतिक्रिया दी है.विज ने कहा कि भूपिंदर सिंह हुडा सिर्फ भड़काने और गुमराह करने के अलावा कोई काम नहीं करते। एक दिन भी जाकर उन्होंने किसानों का हाल नहीं पूछा और पंजाब में तो इंडी की  सरकार है। न वहां के मुख्यमंत्री एक दिन भी गए और न ही भूपिंदर हुडा गए। न ही इन्होंने किसानो  को समझने कि कोशिश की। जनता को भारी तकलीफ झेलनी पड़ रही है। ये बात करके उनको वहां से उठा देते तो रास्ता खुल जाता और जनता परेशान न होती।
वहीं किसान नेता डल्लेवाल को पंजाब पुलिस ने डिटेन किया तो उसके बाद सुरजीत सिंह हरदो भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं, इस पर विज बोले ये पंजाब पुलिस का मामला है। आगे क्या करते हैं देखते है।वहीं कांग्रेस  राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिका अर्जुन खड़गे के बयान पर  अनिल विज ने कहा कि दुनिया आगे जा रही है और खड़गे जी देश को पाषाण युग में ले जाना चाहते हैं।  पाषाण युग में हार जीत के फैंसले पथरों से हुए करते थे। खड़गे जी पीछे ले जाने कि बात कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here