यमुनानगर, 27 नवंबर — यमुनानगर में नेशनल हाईवे पर कहलगांव के पास एक द.र्दनाक सड़क हादसा हुआ जिसमें एक महिला की मौ.त हो गई. जबकि उसके पति की हालत अभी भी गंभीर है जिसे यमुनानगर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आसपास के लोगों ने ट्राला चालक को पहले तो पकड़कर पीटा और उसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया।
परिवार का आरोप नशे में था ट्राला चालक
यमुनानगर में कैल गांव के पास नेशनल हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में बाइक सवार दंपति को ट्राला चालक ने बुरी तरह कुचल दिया। महिला की तो मौके पर ही मौ.त हो गई जबकि उसके पति की दोनों टांगें बुरी तरह कट गई जिसे यमुनानगर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों का कहना है कि दोनों जगाधरी के एक निजी अस्पताल से दवाई लेकर अपने गांव गधोला लौट रहे थे। कि कैल गांव के पास बेकाबू ट्राला चालक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे की तस्वीर रोंगटे खड़े कर देने वाली है। तस्वीर में दिखाई दे रहा है की बाइक पूरी तरह से चकनाचूर हो गई है। जबकि ट्राला सड़क के दूसरी ओर उतर गया। हादसे की सूचना तुरंत डायल 112 को दी गई जिसके बाद पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों का आरोप है क़ी ट्राला चालक ने नशा किया था और वह ठीक से बोल भी नहीं पा रहा है। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है और थाने लेकर गई है। लेकिन परिवार में उनके अलावा और कोई नहीं था उनकी दो बेटी थी जिनकी वह पहले ही शादी कर चुके थे।







