Home Haryana हरियाणा सरकार का तोहफा, मोरनी-पिंजौर में विकास कार्य तेज

हरियाणा सरकार का तोहफा, मोरनी-पिंजौर में विकास कार्य तेज

196
0

पंचकूला | हरियाणा के पंचकूला वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। मोरनी क्षेत्र में जल्द ही तीन बड़े पुल बनाए जाएंगे और पिंजौर-कालका मुख्य सड़क को फोरलेन में तब्दील किया जाएगा।

बुधवार को कालका विधानसभा की विधायक शक्ति रानी शर्मा ने चंडीगढ़ में अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग अग्रवाल से मुलाकात की और इन विकास कार्यों पर चर्चा की। बातचीत के बाद अग्रवाल ने संबंधित विभागों को तुरंत कार्रवाई के आदेश जारी कर दिए। इरीगेशन विभाग मोरनी के तीन पुलों का निर्माण करेगा, जबकि PWD पिंजौर-कालका सड़क को फोरलेन बनाएगा।

योजना के तहत गांव ढाडवाली, खोपर, इंदिरावाली और खेड़ी को जोड़ने के लिए पुलिया बनेगी। वहीं बांशवाला, बल्दवाला से कैंसल माता भूड़ सड़क तक एक पुल बनाया जाएगा। सिरमाडा, मरोग सोग और अमड़ी गांवों को जोड़ने के लिए भी दो पुलिया बनाई जाएंगी। इसके अलावा कालका के PWD रेस्ट हाउस का कार्य भी जल्द शुरू होगा।

विधायक शक्ति रानी शर्मा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार जताते हुए कहा कि प्रदेश के हर क्षेत्र में समान रूप से विकास कार्य किए जा रहे हैं और इन परियोजनाओं का लाभ जल्द ही लोगों तक पहुंचेगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here