Home Haryana आरक्षण की व्यवस्था बाबा साहब अंबेडकर ने संविधान में…नहीं किया जा सकता...

आरक्षण की व्यवस्था बाबा साहब अंबेडकर ने संविधान में…नहीं किया जा सकता समाप्त -रणबीर गंगवा

180
0
26 नवंबर, सिरसा-  सिरसा के चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में आज संविधान दिवस के मोके पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस जिला स्तरीय कार्यक्रम में हरियाणा के लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणवीर सिंह गंगवा ने शिरकत की। इस मौके पर चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर अजमेर सिंह मलिक,सिरसा उपयुक्त शांतनु शर्मा अतिरिक्त उपायुक्त लक्षित सरीन सहित अन्य अधिकारी गण और भाजपा के कार्यकर्ता व नेतागण मौजूद रहे। विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं और शहर के गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे। लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणवीर सिंह गंगवा ने संविधान दिवस को लेकर उपस्थित जनों को संबोधित किया।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा की इसी संविधान के बलबूते हमारा देश चल रहा है।इस संविधान के तहत जहां एक और देश में अलग-अलग भाषाएं हैं, अलग-अलग वेशभूषा है लेकिन एक ही संविधान के तले सभी देशवासी रहते हैं। यह संविधान हमें देश की आजादी का एहसास दिलाता है और हमें अधिकार देता है। साथ ही हमें अपने कर्तव्यों के प्रति एहसास करवाने का भी काम करता है। उन्होंने कहा कि वह डॉक्टर भीमराव अंबेडकर और उनके संविधान सभा के जितने भी सदस्य थे उनको नमन करते हैं कि इस तरह का संविधान लागू करने का काम किया। इसके साथ बहुत धन्यवाद करते हैं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का, प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी का क्योंकि उन्होंने घोषणा की थी कि आज के दिन को संविधान दिवस मनाने का काम किया जाएगा। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में आज सभी जगह पर संविधान दिवस मनाया जा रहा है और युवाओं व अन्य लोगों को बताया जा रहा है कि किस तरह हमारा संविधान तैयार हुआ और किस तरह देश को आजादी के बाद संविधान को लागू करवाया गया।वहीं संविधान को बदलने की चल रही बातों को लेकर उन्होंने बताया कि यह हमारे देश का दुर्भाग्य है जो खूबसूरत हमारा संविधान है और सबसे बड़े लोकतंत्र हमारे देश के अंदर है और इस लोकतंत्र में पक्ष और विपक्ष होता है। पक्ष और विपक्ष की भूमिका इस तरह की होनी चाहिए कि वह सत्ता पक्ष के लोग कार्य करते हैं अगर कोई गलत काम करे तो उसकी आलोचना करनी चाहिए। लेकिन विपक्ष ने केवल और केवल आलोचना करनी है यह दुर्भाग्य है। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी केवल और केवल आलोचना का काम कर रही है और लोगों में ब्रह्म जाल फैलाने का काम कर रही है। लेकिन लोग अब जान चुके हैं। कांग्रेस ने अपने समय में जब 1975 में इमरजेंसी लागू हुई तो संविधान की धज्जियां उडाने का काम किया गया।
वहीं उन्होंने बाबा साहब अंबेडकर द्वारा लागू किए गए आरक्षण को लेकर विपक्षी पार्टियों द्वारा आरक्षण को खत्म करने के पूछे गए सवाल पर कहा की  आरक्षण की व्यवस्था बाबा साहब अंबेडकर ने संविधान में की थी। उसको समाप्त नहीं कर सकता। यह केवल और केवल विपक्ष के लोग भ्रम का जाल फैलाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो वंचित वर्ग को लाभ दिलवाने के लिए भीमराव अंबेडकर जी ने व्यवस्था की थी आज आज इस पर भाजपा सरकार चलने का काम कर रही है।मीडिया से बातचीत करते हो उन्होंने कहा कि जो संकल्प लेकर भाजपा अपने चुनाव लड़ा था उसको पूरा किया जा रहा है उन्होंने कहा कि जब मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शपथ ली थी तब युवाओं को नौकरी देने का काम किया क्या यह भी संकल्प पत्र में था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here