Home Haryana अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के गीता महाआरती में शिरकत करने पहुंचे सहकारिता एवं...

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के गीता महाआरती में शिरकत करने पहुंचे सहकारिता एवं जन स्वास्थ्य मंत्री डा. बनवारी लाल

157
0
कुरुक्षेत्र(TSN): सोमवार देर शाम ब्रह्मसरोवर पुरुषोत्तमपुरा बाग में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के गीता महाआरती में हरियाणा के सहकारिता एवं जन स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने शिरकत की।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर हजारों वर्ष पूर्व भगवान श्रीकृष्ण ने गीता के उपदेश दिए।
इस धर्मनगरी से पूरे विश्व को कर्म करने का संदेश मिल रहा है। इस कर्मभूमि की धरा पर 23 दिसंबर को होने वाले दीपोत्सव में दीपकों की रोशनी से पूरी दुनिया महक उठेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here