Home Haryana सिरसा में डेंगू का प्रकोप बढ़ा, इलाज के दौरान एक मरीज की...

सिरसा में डेंगू का प्रकोप बढ़ा, इलाज के दौरान एक मरीज की मौत

36
0

सिरसा  | सिरसा जिले में डेंगू का प्रकोप तेजी से बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की तमाम कोशिशों के बावजूद संक्रमण पर काबू नहीं पाया जा सका है और जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या 600 के करीब पहुंच चुकी है। इसी बीच रानियां के चकराइयां गांव के 43 वर्षीय गुरमेल सिंह की एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

गुरमेल सिंह किसान थे और तीन बच्चों के पिता थे। उनकी मौत से गांव में शोक का माहौल है। इससे पहले भी जिले में वायरल बुखार और डेंगू से कई मौतें सामने आ चुकी हैं—औटू में भाई-बहन, ओढ़ां में एक बच्ची और अहमदपुर में 13 वर्षीय बच्ची की मौत की पुष्टि हो चुकी है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से फॉगिंग, सर्वे और लगातार सैंपलिंग का काम जारी है, लेकिन इसके बावजूद डेंगू के मामलों में कोई विशेष कमी नहीं आई है। अधिकारियों का कहना है कि प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी और रोकथाम अभियान और अधिक तेज किया जा रहा है।

प्रशासन ने लोगों से साफ-सफाई रखने, पानी जमा न होने देने और शुरुआती लक्षणों पर तुरंत जांच कराने की अपील की है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here