Home Ambala पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के बाद अंबाला के तापमान में गिरावट…धुंध भी...

पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के बाद अंबाला के तापमान में गिरावट…धुंध भी लगी पड़ने

164
0
अम्बाला, 15 नवंबर ( TSN)-पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के बाद अंबाला में भी मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। तापमान में गिरावट के साथ साथ धुंध भी पड़ने लगी है। लेकिन धुंध के साथ मिला प्रदूषण लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रहा है। जिसके चलते अब सैर करने वाले लोगों में भी कमी देखी जा रही है।
कुछ दिन से मौसम में आए बदलाव और बढ़े प्रदूषण के कारण अंबाला धुंध की चपेट में है। धुंध के साथ घुला प्रदूषण लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रहा है। जिसके चलते लोगों को सांस लेने और चेस्ट इन्फेक्शन जैसी समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। इसी कारण अब सुबह की सैर करने वाले लोग भी बहुत कम निकल रहे हैं। लोगों का कहना है कि आदत की वजह से निकल तो आते हैं लेकिन ग्राउंड में एक तरफ बैठ जाते हैं और थोड़ा योग कर लेते हैं। सैर करते समय सांस लेने में दिक्कत होती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here