Home Ambala अंबाला में डेंगू का बढ़ा ग्राफ: मरीजों की बढ़ी संख्या, स्वास्थ्य विभाग...

अंबाला में डेंगू का बढ़ा ग्राफ: मरीजों की बढ़ी संख्या, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की ये खास अपील

490
0

अंबाला (एकता): हरियाणा में बारिश के बाद डेंगू का ग्राफ बढ़ गया है। जिससे लोगों के पसीने छूटने लगे हैं। बता दें  कि स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है। मीडिया सूत्रों के अनुसार अंबाला में डेंगू के एक्टिव मरीजों की संख्या 40 के पार हो गई है। विभाग की टीमें लगातार दौरा करके डेंगू की जांच कर रही है। विभाग की तरफ से लोगों से अपील की जा रही है कि अगर किसी को बुखार की आशंका है तो वह टेस्ट जरूर कराएं।

खास बात यह है कि विभाग के CMO Dr कुलदीप सिंह की मानें तो उन्हें पूरा अधिकार है कि अगर नोटिस देने के बाद भी डेंगू का लारवा मिले तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जुर्माने  के साथ-साथ सजा भी दी जाएगी। जानकारी के मुताबिक ज्यादा मरीज अंबाला के नारायणगढ़ व शहजादपुर से आ रहे हैं। इसका सबसे बड़ा कारण लागतार रुक-रुक कर हो रही बारिश है।

विभाग ने कहा कि अगर उन्हें कहीं भी डेंगू का लारवा नजर आता है तो वहां तेल डालने का काम करें। ताकि डेंगू का मच्छर न पनप पाए। लोगों से अपील है कि घरों में जितने भी गमले है या फिर और कोई चीज है जिसमें पानी खड़ा है उसमें से पानी निकाल दें और जहां आसपास पानी खड़ा है उसमें तेल डाल दें, ताकि डेंगू के मच्छर का लारवा खत्म किया जा सके।  डेंगू के मरीज के लिए मच्छरदानी लगाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here