फतेहाबाद (एकता): बेटियां आज किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं हैं। वह हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही हैं। अगर कुछ कर गुजरने की हिम्मत हो तो बड़ी से बड़ी मुश्किलें हमारे रास्ते में आड़े नहीं आती। ऐसा ही कुछ हरियाणा की बेटी ने कर दिखाया है। उसने एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाया है।

मीडिया सूत्रों के अनुसार पर्यावरण बचाने निकली फतेहाबाद की बेटी नेहा मुटरेजा ने 5 मिनट में 53 पौधे लगाए। बताया जा रहा है कि नेहा मुटरेजा को सम्मानित किया गया है। सूत्रों के मुताबिक इस बेटी ने 2 बार इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड और एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवा कर अपने परिवार के साथ-साथ प्रदेश का नाम रोशन किया।

बता दें कि नेहा ने सोचा कि अगर पेड़ों की कटाई होती रही तो तरह-तरह की नई बीमारियां पैदा होगीं। वातावरण प्रदूषित होगा। पॉल्यूशन बढ़ेगा। ऑक्सीजन की कमी होगी। इसलिए उसने प्रदूषित हुए वातावरण को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए एक अनोखा रिकॉर्ड बनाया। पर्यावरण को बचाना हर इंसान का कर्तव्य है। कई लोग पौधे लगाकर भूलकर जाते हैं कि उनकी देखभाल करना भी जरूरी है। इससे हमारा जीवन ही स्वस्थ रहेगा।







