Home Ambala समोसा विवाद पर हिमाचल के सीएम पर अनिल विज ने ली चुटकी.....

समोसा विवाद पर हिमाचल के सीएम पर अनिल विज ने ली चुटकी.. बोले समोसे की रक्षा नहीं कर पाए

121
0
अम्बाला, 09 नवंबर- हिमाचल में समोसा विवाद गर्माता जा रहा हैं भाजपा ने हिमाचल मे मुख्यमंत्री के समोसे किसने खाये ऐसे लिखें बोर्ड और मुख्यमंत्री की तस्वीर के साथ समोसे के स्टाल लगाए हैं ! समोसे विवाद को लेकर हरियाणा के गब्बर कहलाये जाने वाले कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने जबरदस्त चुटकी लेते हुए कहा कि जो मुख्यमंत्री समोसे की रक्षा नहीं कर पाया वो अस्सी लाख हिमाचलियो की क्या रक्षा करेगा ये बहुत बड़ा प्रश्नचिन्ह हैं !
वहीं जम्मू-कश्मीर विधानसभा मे धारा 370 को लेकर हो रहे हंगामे पर अनिल  विज ने स्पष्ट किया कि कोई भी प्रदेश असेंबली धारा 370 को रद्द नहीं कर सकती. वे केवल अपनी जनता को गुमराह कर रहे हैं या पाकिस्तान मे जो उनके आका हैं उन्हें खुश कर रहे हैं ! कोई भी ताकत अब धारा 370 को बहाल नहीं कर सकती !
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान  पर अनिल विज ने कहा कि वो हरियाणा मे भी कहते थे लेकिन यहां  की जनता ने मुँह बंद कर दिया खड़गे साहेब का भी, राहुल गाँधी का भी, सोनिया गाँधी का भी, भूपेंद्र सिंह हुड़्डा का भी सभी का मुँह बंद कर दिया हरियाणा की जनता ने ! अनिल विज ने महाराष्ट्र में भाजपा की सरकार बनेगी ऐसा दावा भी किया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here