करनाल (अकुंर कपूर): करनाल के गांव फुसगढ़ में एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। पूरा मामला जानने के बाद आप दंग रह जाएंगे। दरअसल जहां युवक का मर्डर करने के बाद बर्बरता से उसकी आंख निकालने के बाद उसका शव शमशान घाट में फेंक दिया। इस हत्या के बाद आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। फिलहाल व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है।

जानिए क्या है मामला
जानकारी के अनुसार करनाल के गांव फुसगढ़ के शमशान घाट में बुधवार को एक व्यक्ति कूड़ा बिनने के लिए गया था। जब वह अंदर गया तो उसे युवक जमीन पर पड़ा दिखा। जब वह पास गया तो व्यक्ति की एक आंख निकली हुई है। उसकी आंख से खून निकल रहा था, जैसे ही आसपास के लोगों ने जब पुलिस को जानकारी दी तो मौके पर पहुंची FSL टीम ने साक्ष्य जुटाए। बताया है कि उसके पास से नशे के इंजेक्शन पड़े मिले। छानबीन के दौरान पता लगा कि इस शमशान घाट को नशेड़ियों ने अपना अड्डा बना रखा है। थाना के SHO रामफल ने बताया कि अब तक प्राथमिक जांच में ऐसा लग रहा है। साथ में नशा करने के बाद किसी बात को लेकर व्यक्ति की आरोपियों के साथ कहासुनी हुई होगी। जिसके बाद व्यक्ति की हत्या कर उसकी आंख निकाली गई है। युवक के हाथ पर सचिन नाम जरूर लिखा है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है।








