पानीपत, 09 नवंबर- पुराना थाना औद्योगिक क्षेत्र स्तिथ जाटल रोड नहर के पास महिला पर ज्वलनशील पदार्थ रखने का मामला सामने आया है। जिस रिम जिसमें महिला अपने पति के साथ अपने घर से सब्जी लेने के लिए जा रही थी तो पिछले दो बाइक और दो युवकों ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया.जब महिला ने उनको देखा तो वह भागने लोग इतने में ही पीछे से बाइक पर आए दो युवकों ने उसपे ज्वलशील पदार्थ फेक दिया. जिससे महिला बुरी तरह झुलस गई और आरोपी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए। वहीं पीछे से आ रहे महिला के पति ने जब उसको बेसुध हालत में पड़ा देखा तो महिला को घर लेकर गया और उसके कपड़े बदलकर उसे इलाज के लिए पानीपत के सिविल हॉस्पिटल पहुंचायार जहां डॉक्टर की देखरेख में महिला का उपचार चल रहा है और महिला खतरे से बहार है ।
महिला का आरोप है कि उसपर ज्वलशील पदार्थ फेकने वाला कोई और नहीं बल्कि उसी के रिश्तेदार है (एसिड अटैक ) एक उसकी ननद का पति है तो दूसरा उसका बेटा है। क्योंकि महिला के लड़के की शादी भी उसी परिवार में हो रखी है तभी से दोनों परिवारों का आपसी विवाद चल रहा है। महिला का आरोप है की उसकी रिश्तेदार पहले भी उसके परिवार को धमकी दे चुके है और कहते है की उन्हें पानीपत में नहीं रहने देंगे । महिला के परिवार ने अपने रिश्तेदारी से जान का खतरा बताया है और सुरक्षा की मांग की है.महिला का कहना है कि वह अपने पुत्र वधु को घर लाना चाहते हैं जबकि उसके रिश्तेदार उन्हें भेजना नहीं चाहते.इसी बात को लेकर दोनों परिवारों में विवाद चल रहा है।महिला द्वारा उसपर हुए एसिड अटैक की शिकायत पुलिस में दर्ज करवा दी गई है। वही मामले में फोन पर जानकारी देते हुए डीएसपी सतीश वत्स का कहना है की पीड़ित की शिकायत पुलिस ने महिला के बयान दर्ज कर लिए गई और मामला दर्ज किया जा रहा है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।







