17 सितम्बर कैथल-कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने प्रेस वार्ता कर कहा कि कुमारी शैलजा कांग्रेस की वरिष्ठ नेता हैं.कुमारी शैलजा ने हमेशा गरीबों की आवाज उठाई है, मेरी व्यक्तिगत तौर से बड़ी बहन है। उनके बारे में पूरे प्रदेश में किसी को भी अभद्र अनर्गल टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है। मुझे उम्मीद है कि यदि ऐसा व्यक्ति हमारी पार्टी से भी संबंधित है, कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान फौरन कार्रवाई करते हुए पार्टी से बाहर का उस व्यक्ति को रास्ता दिखाएंगे, उस व्यक्ति के खिलाफ उचित क्रिमिनल कार्रवाई होगी।
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि कैथल की जनता ने आदित्य सुरजेवाला का सहयोग और मजबूत करने का फैसला किया है। भाजपा भ्रष्टाचारजनक पार्टी बन गई है।किसान और नौजवान को जिस प्रकार से लूटा गया है.महिलाओं और युवाओं पर अत्याचार किया गया.जनता मैं भाजपा के खिलाफ भयंकर रोष है. मैं यह कहूंगा एक तूफान चल रहा है।युवाओं को रोजगार देने के मामले में भाजपा ने जुमले गढने का काम किया,यह मैं नहीं कह रहा, 15 15 लाख खाते में आना इत्यादि अब हरियाणा भाजपा की प्रांतीय यूनिट ने भी जुमले बनाने का एक नया रास्ता बनना का फैसला किया है. यदि भाजपा ने नौकरी देनी थी तो 10 साल से किसने पाबंदी लगाई हुई थी। हरियाणा के बच्चों का बेवकूफ बनाया, 2019 से लेकर 2024 के बीच में 1 साल में दो बार CET होना चाहिए था पिछले सालों 6 साल में एक बार CET हुआ, उसके मापदंड भी गलत है क्योंकि उसमें भी गलत नंबर दिए गए थे। जनता के आशीर्वाद से जो हरियाणा प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी तो हम इस सिटी की पूरी प्रक्रिया पर हम पुनर्विचार करेंगे। मेरा व्यक्तिगत मानना है कि इस सिटी को खत्म करना चाहिए, क्योंकि इसने बच्चों पर बहुत अत्याचार किया है बाकी पार्टी सामूहिक तौर पर निर्णय लेगी यह मेरा व्यक्तिगत मानना है।







