Home Haryana अंबाला में गृह मंत्री अनिल विज का जनता दरबार, लोगों की सुनेंगे...

अंबाला में गृह मंत्री अनिल विज का जनता दरबार, लोगों की सुनेंगे फरियादें

189
0

अंबाला (अंकुर कपूर): एक बार फिर से हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज अंबाला कैंट के PWD रेस्ट हाउस में जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनेंगे। इस मौके पर पूरे प्रदेश से हजारों की संख्या में फरियदी अपनी फरियाद लेकर रेस्ट हाउस पहुंचेंगे। बता दें कि गृह मंत्री का जनता दरबार बहुत ही प्रचलित है।

लोगों को विश्वास होता है कि अनिल विज उनकी समस्या का समाधान जरुर करेंगे। सुबह से ही लोग PWD रेस्ट हाउस में आना शुरू हो गए हैं। आचार संहिता लगने के कारण जनता दरबार को कुछ समय के लिए स्थगित किया गया था। आज एक बार फिर से जनता दरबार लगाया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here