अम्बाला, 28 अक्टूबर —महिला कांस्टेबल का टिकट न लेने पर चालान काटने का वायरल वीडियो के चलते राजस्थान और हरियाणा में बड़ा बवाल मचा है. इससे नाराज हरियाणा पुलिस ने राजस्थान रोडवेज की 90 बसों के चालान काटे. बदले में इससे नाराज होकर सिंधी कैंप बस स्टैंड और सड़वा मोड़ पर एक ही दिन में राजस्थान में 26 बसों के चालान कर दिए गए ! इस पर हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि ये ये एक मसला बन गया था. हरियाणा रोडवेज और राजस्थान रोडवेज के बीच पर वो सेटल कर लिया गया है ! उन्होंने कहा कि अधिकारियों से बात करके वो मामला खत्म हो गया !
वहीं आम आदमी पार्टी का कहना है कि अगर केजरीवाल को कुछ होता है तो उसका जिम्मेवार भाजपा होगी जिसपर पलटवार करते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि ये लोग घर बैठ के ऐसे ही गुब्बारे छोड़ते रहते है। कोई कारण तो बताओ उसके बाद जवाब देगे।आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में वायु प्रदूषण और जल प्रदूषण पर की जिम्मेवार हरियाणा सरकार व UP सरकार है जिसपर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने आप पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि दूसरों पर दोषारोपण करने से पहले अपनी अस्फलताओं को नहीं देखते ये आम आदमी पार्टी का चरित्र बन गया है ! खुद कुछ करते नहीं 10 साल हो गए है आपकी सरकार को दिल्ली में आए हुए क्यों नहीं यमुना साफ हुई जो नाले यमुना में गिर रहे है उनके ऊपर प्लांट क्यों नहीं लगे अब ये हरियाणा बताएगा UP बताएगा ! आप जितनी यमुना दिल्ली में प्रवेश करने से पहले हरियाणा में बहती है उसका BOD चेक कर लो और दिल्ली में प्रवेश करने के बाद ओखला तक उसका BOD चेक कर लें पता चल जायेगा कि गंदगी कौन फला रहा है ! उन्होंने कहा कि अब दिल्ली वालों की गंदगी हम थोड़ा साफ करेंगे !
परिवहन मंत्री बनते ही अनिल विज ने रोडवे को सुधारने का काम शुरू कर दिया है अंबाला कैंट के बस स्टैंड की रिपेयर के लिए अनिल विज ने लगभग 93 लाख रुपए मंजूर करवाए जो कि आ गए है ! कैबिनेट मंत्री ने कहा कि लगभग 93 लाख रुपए बस स्टैंड के लिए आ गए हैं जो भी टूट फूट ठीक करनी है और चमकेगा बस स्टैंड और चमकेगा पूरा हरियाणा ! उन्होंने कहा कि जाकर देख लो हरियाणा का एक एक बस स्टैंड धो के साफ करके हर जगह पर काम हो रहा है !







