अंबाला (अंकुर कपूर): हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज अंबाला कैंट PWD रेस्ट हाउस में हर शनिवार को जनता दरबार लगाकर पूरे प्रदेश से आए लोगों की समस्याएं सुना करते थे, लेकिन अब जनता दरबार को कैंसल कर दिया गया है।
बता दें कि हर रोज उनके निवास स्थान पर सैंकड़ों की संख्या में फरियादी अपनी फरियाद लेकर पहुंच रहे हैं। चिलचिलाती धूप होने के बावजूद लोग लंबी लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही। लेकिन उन्हें उम्मीद है कि अनिल विज उनकी फरियाद सुनेंगे। इसके साथ ही लोग मांग भी कर रहे है कि एक बार फिर से जनता दरबार लगाया जाए।
जनता दरबार के बारे में जब विज से बात की तो उन्होंने कहा कि पहले तो एक दिन ही पूरे प्रदेश से आए लोगों की समस्याएं सुन ली जाती थी लेकिन अब हर रोज फरियादी पूरे प्रदेश से आए रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब मेरा काम और बढ़ गया है। पहले तो एक दिन ही था लेकिन अब हर रोज फरियादी घर पर आ रहे हैं, जिससे वे अपना खुद का काम नहीं कर सकते। क्योंकि लोगो की फरियाद सुनने में ही कितना समय लग जाता है। विज ने कहा कि कहा कि इसके बारे में अभी सोचते है कि क्या करना है।







