अम्बाला 28 अक्टूबर — हिंदुओं का सबसे बड़ा पर्व दिवाली कुछ ही दिनों बाद आने वाला है और इसको लेकर अभी से लोगों ने खरीदारी करनी शुरू कर दी है ! दिवाली के सामान से बाजार सज गए है ! बाजारों में अब रौनक भी देखने को मिल रही है ! पिछले साल की भांति अबकी बार भी बाजारों में स्वदेशी सामान ज्यादा देखा जा रहा है और लोगों का रुझान भी स्वदेशी की और है ! लोग दिवाली की खरीदारी करने के लिए बाजारों में आ रहे है !
दिवाली की शॉपिंग करने आए लोगों से जब बात की तो उन्होंने बताया कि वो दिवाली की खरीदारी करने के लिए राम बाजार में आए है और बाजार सजे हुए है और उन्हें बाजार में आकर बहुत अच्छा लग रहा है ! हालांकि अबकी बार महंगाई का भी असर दिवाली पर साफ देखा जा सकता है.लोगों का कहना है कि महंगाई इतनी बढ़ गई है कि क्या खरीदें और क्या खाएं लेकिन क्या करें दिवाली की खरीदारी तो करनी है ! उन्होंने कहा कि स्वदेशी सामान खरीदना चाहिए इससे हमारे देश का पैसा हमारे देश में ही रहेगा वहीं हमारे देश का सामान भी बहुत अच्छा है और बाजार me बहुत अच्छी अच्छी वरायटी आई हुई है ! दिवाली की खरीददारी करने पुरुषों के मुकाबले महिलाएं ज्यादा आई है !







