Home Haryana कुरुक्षेत्र के थीम पार्क में कल 18000 बच्चे एक साथ करेंगे गीता...

कुरुक्षेत्र के थीम पार्क में कल 18000 बच्चे एक साथ करेंगे गीता श्लोक उच्चारण… सीएम करेंगे शिरकत

151
0
कुरुक्षेत्र,10 दिसंबर -अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में मोक्षदा एकादशी के दिन 11 दिसंबर को अनेक कार्यक्रम होंगे . कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मानद सचिव उपेंद्र सिंगला ने बताया कि हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी 18000 बच्चों के गीता श्लोक उच्चारण पाठ थीम पार्क में शिरकत करेंगे. उनके साथ मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान भी मौजूद रहेंगे। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर भी क्लोजिंग सेरेमनी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
उपेंद्र सिंगला ने  बताया कि वर्ष 2019 में एक साथ 18000 बच्चे कुरुक्षेत्र के थीम पार्क में एक साथ तीन गीता पाठ श्लोकउच्चारण का वर्ल्ड रिकॉर्ड बन चुका है.कल यानी 11 दिसम्बर को देश विदेश में भी यह गीता पाठ गीता के अनुयाई करेंगे। शाम के समय हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी,केंद्रीय ऊर्जा मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, केंद्रीय मंत्री एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज चौहान मौजूद रहेंगे। ब्रह्मसरोवर के तट पर अयोध्या नगरी की तर्ज पर दीपदान और रंगीन आतिशबाजी होगी हिंडोले भी छोड़े जाएंगे। ब्रह्मसरोवर सरोवर के घाट पर लाखो दीपक चलेंगे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here