Home Accident पेट्रोल लेने निकला था युवक, लौटकर नहीं आया… हाईवे पर हादसे में...

पेट्रोल लेने निकला था युवक, लौटकर नहीं आया… हाईवे पर हादसे में दर्दनाक मौत

196
0

जुलाना | हरियाणा के जींद-रोहतक नेशनल हाईवे-352 पर सोमवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। कांवड़ शिविर से लौटते वक्त पेट्रोल लेने निकले युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। हादसा जुलाना के पास किलाजफरगढ़ गांव के नजदीक हुआ।

मृतक की पहचान करसोला गांव निवासी दिनेश के रूप में हुई है। वह अपने दो साथियों के साथ बाइक पर रोहतक की ओर जा रहा था। रास्ते में बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया, जिसके बाद दिनेश पेट्रोल लेने के लिए होटल से आगे जुलाना की ओर पैदल चला गया। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दिनेश की मौके पर ही मौत हो गई। उसी स्थान पर एक सांड को भी वाहन ने कुचल दिया, जिससे उसकी भी मौत हो गई।

पुलिस को घटनास्थल से वाहन की टूटी लाइट मिली है। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here