अंबाला (एकता): अंबाला सेंट्रल जेल में गोली चलने का मामला सामने आया है। बता दें कि गोली महिला बंदी के पैर में लगी है। फिलहाल गोलीकांड के पीछे कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि गोली लगने के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया। महिला को सिविल अस्पताल अंबाला सिटी पहुंचाया गया। जेल प्रशासन जांच में जुटा हुआ है।
जानकारी के मुताबिक, शहजादपुर निवासी रीटा पिछले 6 माह से जेल में बंद है। उनके खिलाफ मुलाना पुलिस थाने में केस दर्ज है। डॉक्टर संजय ने बताया कि उनके पास एक मामला आया था जिसमें जेल में महिला को चोट लगी थी। उपचार के दौरान जब एक्स-रे करवाया गया तब पता चला कि महिला के पैर में कोई मेटल की नुकीली चीज पाई गई है। फिलहाल महिला के पैर में प्लास्टर लगा दिया है और वो खतरे से बाहर है। जेल अधीक्षक संजीव पातड़ भी गोली का निशाना हो सकते थे।







