Home Ambala बदमाशों से परेशान मां-बेटी ने गृह मंत्री अनिल विज से लगाई...

बदमाशों से परेशान मां-बेटी ने गृह मंत्री अनिल विज से लगाई गुहार…बोले बदमाशों को सीधा करना मुझे आता है

118
0
अम्बाला : चन्द्रिका ( TSN)-हरियाणा के गृह मंत्री  अनिल विज का जनता दरबार आजकल बंद है, लेकिन  इसके बावजूद उनके आवास पर अब प्रतिदिन प्रदेशभर से आ रहे लोगों की कतारें लग रही  है। बुधवार को भी सैकड़ों लोगों की समस्याओं को  अनिल विज ने सुना और अधिकारियों को कार्रवाई के दिशा-निर्देश भी  दिए।
यमुनानगर से आई मां-बेटी ने गृह मंत्री अनिल विज को शिकायत देते हुए बताया कि वह दोनों घर में अकेली रहती है और कुछ बदमाश उन्हें लगातार परेशान कर रहे हैं और उन्हें मारने की धमकियां तक देते हैं। उनके द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत पर अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। गृह मंत्री अनिल विज ने मां-बेटी को कार्रवाई का आश्वासन देते हुए कहा कि “मैं बैठा हूं कार्रवाई के लिए, बदमाशों को सीधा करना मुझे आता है”। उन्होंने कहा कि वह निश्चित होकर अपने शहर जाए, बदमाशों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं पानीपत से आए व्यक्ति ने बताया कि उसने अपने बेटे को अमेरिका भेजना था और इसके लिए उसने एक व्यक्ति ने संपर्क किया जोकि स्वयं को एक एयरलाइन कंपनी का एजेंट बता रहा था। उसने आश्वासन दिया था कि वह उनके बेटे को अमेरिका में भिजवा देगा। इस कार्य के लिए उस व्यक्ति ने अलग-अलग तारीखों में 42 लाख रुपए लिए। मगर इसके बाद न उनका बेटा विदेश गया और न ही उन्हें पैसे वापस मिले। गृह मंत्री ने इस मामले में कबूतरबाजी के लिए गठित एसआईटी को जांच के निर्देश दिए।
इन्होने भी बताई अपनी समस्याए.. आधिकारियों को दिए कार्यवाई के निर्देश 
इसी तरह, चरखी-दादरी से आए सैनिक ने अपनी शिकायत देते हुए बताया कि उसकी नई गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया था। एक युवक ने खुद को बीमा कंपनी का एजेंट बताकर उनकी कार ले ली और इसके बाद उनकी गाड़ी लेकर वह दिल्ली व अन्य स्थानों पर चला गया जहां गाड़ी का चालान हो गया। इतना ही नहीं गाड़ी के मालिक पर एक मुकद्दमा भी पुलिस ने दर्ज किया। अब उसे पता चला तो उन्होंने युवक के खिलाफ शिकायत दी जिस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। गृह मंत्री ने एसपी चरखी-दादरी को मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके अलावा भी प्रदेश के अन्य इलाकों से लोग अपनी समस्याओं को लेकर गृह मंत्री के पास पहुंचे ।जिन पर गृह मंत्री ने कार्रवाई के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here