Home Ambala रेसलर द ग्रेट खली कैबिनेट मंत्री अनिल विज से मिलने ...

रेसलर द ग्रेट खली कैबिनेट मंत्री अनिल विज से मिलने पहुंचे T-POINT.. जीत की दी बधाई

182
0
अंबाला,  26 अक्टूबर —–WWE रेसलर द ग्रेट खली आज हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज  से मिलने अंबाला पहुंचे, खली अनिल विज से मिलने T-POINT पर पहुंचे ! उन्होंने अनिल विज को चुनाव में जीतने के साथ हरियाणा सरकार में मंत्री बनने पर बधाई दी ! T-POINT पर खली के साथ सेल्फी लेने वालो में होड़ लगी रही.
बता दें कि ग्रेट खली समय समय पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज से मिलने अंबाला आते रहते है आज भी खली अनिल विज से मिले अंबाला पहुंचे, खली अंबाला में T-POINT  पर पहुंचे और उन्होंने अनिल विज को विधानसभा चुनाव में जीत की बधाई के साथ हरियाणा सरकार में मंत्री बनने पर भी बधाई दी.  खली ने मिडिया से बात करते हुए कहा कि आज विज साहेब से मिलकर बहुत ही अच्छा लग रहा है , खली ने कहा कि नतीजे आने से पहले सब लोग कह रहे थे कि कांग्रेस की सरकार बन रही है मिडिया भी दिखा रहा था सभी उदास थे लेकिन अनिल विज ही ऐसे रहे जिन्होंने कहा था कि थोड़ा इंतजार कीजिये हमारी सरकार बन रही है  ! उन्होंने कहा कि आज उनको बधाई देने आया हूँ और यहाँ लोगो में काफी क्रेज है ! उन्होंने कहा कि अनिल विज  55 सालो से यहाँ पर आ रहे है और ये वो ही विश्वास था इसलिए सरकार बन गई है ! उन्होंने कहा कि आज वे विज साहेब को जीत, मंत्री बनने, दीवाली व बहुत सारी बधाई देने आया हूँ  ! सेल्फी ले रहे लोगो पर उन्होंने कहा कि बहुत अच्छा लग रहा है क्योंकि आज खली तभी है कि लोग प्यार करते है !
वही खली को देखकर गद गद हुए अनिल विज ने कहा कि खली उनके बहुत अच्छे मित्र है और चुनाव में फोन करके बताते रहते थे ! आज ये अंबाला मिलने आये तो मैंने कहा कि T-POINT पर चलते है वही बैठेंगे तो बहुत अच्छा लग रहा है साथ ही लोगो को भी अच्छा लग रहा है !

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here