सोनीपत (एकता): हरियाणा के सोनीपत में महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। मीडिया सूत्रों के अनुसार महिला का शव पीजी में मिला है। जो मुरथल रोड पर गंदा नाला के पास स्थित है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि महिला युवक से कई बार पैसों की मांग करती थी। जिससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया।
महिला (32) की पहचान मुरथल थाना क्षेत्र के गांव से हुई है। वह चार बच्चों की मां थी और दो दिन से लापता थी। पुलिस को शिकायत में पता चला कि मुरथल रोड पर ग्राउंड फ्लोर पर साइबर कैफे चलता है। कैफे के ऊपर पहले पीजी चलता था, जो कोविड के बाद से बंद है। सोमवार को सूचना मिली कि पीजी के केबिन में महिला का शव है। जब उस युवक से बात की गई तो पता चला कि इस कैफे पर एक महिला और युवक आए थे।
उन्होंने उसके बेटे को 200 रुपए देकर कुछ देर बैठने के लिए बंद पीजी का केबिन लिया था। उसने युवक को वहां से जाते देखा। पीजी में महिला का शव मिलने के मामले में पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।







