गुरुग्राम, 22 अक्टूबर –गुरुग्राम के विकास को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के लिए विधायक मुकेश शर्मा ने “पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस” में नगर निगम के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक के दौरान विधायक मुकेश शर्मा ने शहर की सफाई व्यवस्था, कूड़े के उचित प्रबंधन, बिजली, पानी, सड़क, सीवर जैसे बुनियादी ढांचे को दुरुस्त करने के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।
विधायक मुकेश शर्मा ने अधिकारियों को एक महीने का अल्टीमेटम देते हुए स्पष्ट किया कि यदि तय समय सीमा के भीतर कार्यों में कोई सुधार दिखाई नहीं दिया तो जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे समयबद्ध तरीके से कार्यों को पूरा करें ताकि शहर के नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। हमारा उद्देश्य है कि गुरुग्राम को देश के स्वच्छ और आधुनिक शहरों में शामिल किया जाए, जहां नागरिकों को एक स्वस्थ और सुरक्षित वातावरण प्राप्त हो।







