अम्बाला, 21 अक्टूबर –परिवहन मंत्री अनिल विज के एक्शन में आते ही अधिकारियों पर गाज गिरनी शुरू हो गई है। अनिल विज ने आज अचानक अंबाला कैंट बस स्टैंड का निरीक्षण किया. इस दौरान काफी कमियां पाई गई, जिसे लेकर बस अड्डा इंचार्ज अजीत सिंह को सस्पेंड कर दिया गया।
मंत्रियों को कल देर रात विभाग वितरित किए गए,जिसके बाद आज सुबह से ही अंबाला में परिवहन व बिजली मंत्री अनिल विज का एक बड़ा एक्शन देखने को मिला सुबह एक तरफ जहां अधिकारियों को फटकार लगाई तो दूसरी तरफ अब अनिल विज ने बस अड्डा इंचार्ज अजीत सिंह को सस्पेंड करने के निर्देश दे दिए। अनिल विज अचानक बस अड्डा पहुंचे और निरीक्षण किया.इस निरीक्षण के दौरान बहुत से खामियां देखने को मिली,जिसे लेकर अधिकारियों को फटकार लगाई और व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
अनिल विज खुद बस से दिल्ली के लिए हुए रवाना
बस अड्डे के निरीक्षण के बाद अनिल विज खुद बस से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। इस दौरान अनिल विज ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कल नई जिम्मेवारियां मिली है और नया काम करने से पहले सभी व्यवस्थाएं जांची जा रही है।इस दौरान सीवरेज की दिक्कत सामने आई जिसे दुरुस्त नहीं किया गया इसे लेकर अनिल विज ने अंबाला कैंट बस अड्डा इंचार्ज को सस्पेंड कर दिया। वही अनिल विज ने अधिकारियों को भी कार्य दुरुस्त करने के निर्देश दिए है इस दौरान विज के सामने कॉलेज के छात्रों ने अपनी समस्या रखी जिसे लेकर विज ने कहा की इन सभी व्यवस्थाओं को जल्द सुचारू रूप से चलाया जाएगा।






