Home Ambala अम्बाला शहर से शंभू बॉर्डर तक लगाई गई सभी बैरिगेडस हटाए

अम्बाला शहर से शंभू बॉर्डर तक लगाई गई सभी बैरिगेडस हटाए

125
0
अम्बाला, 18 नवंबर –किसान आंदोलन के चलते अंबाला के शंभू बॉर्डर पर 9 महीने से पुलिस द्वारा बैरिगेडस लगाकर रास्ता बंद किया गया है, जिसके चलते वाहनों के आवागमन पर भारी असर पड़ रहा है. लोग अंबाला शहर के बीच से होते हुए डायवर्ट रास्ते से अपने गंतव्य तक पहुंच रहे है. नतीजतन जनता को भारी जाम के साथ साथ टूटे ओर कच्चे रास्तों का भी सामना करना पड़ रहा है.वही अब अंबाला पुलिस ने शहर से शंभू बॉर्डर तक लगाई गई सभी बैरिगेडस हटा दिए है, जिससे अब राहगीर शंभू टोल प्लाजा तक अपने वाहन ले जा सकते है और वहां से चंडीगढ़ या कैथल हाइवे से होते हुए अपनी मंजिल की ओर बढ़ सकेंगे .
बेरिगेडस हटने से अंबाला शहर के स्थानीय निवासियों को भी अब काफी फायदा होगा. वाहन चालकों ने कहा कि पुलिस ने शंभू टोल प्लाजा तक रास्ता खोल दिया है. जिसका कोई खास फायदा नहीं होगा. यह राहत ऊंट के मुंह में जीरा बराबर है भारी जाम और रूट डायवर्ट के चलते अपनी मंजिल तक पहुंचने में दोगुना समय लग रहा है.लोगों ने कहा कि हरियाणा सरकार से अपील है कि 9 महीने से बंद शंभू बॉर्डर का रास्ता तुरंत खोला जाए क्योंकि 9 महीनों से व्यापार नौकरियां और सफर सब प्रभावित है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here