Home Haryana नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल पिपली पैराकीट पहुंचे… समर्थकों ने किया भव्य...

नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल पिपली पैराकीट पहुंचे… समर्थकों ने किया भव्य स्वागत

173
0
कुरुक्षेत्र, 19 अक्टूबर – कैबिनेट मिनिस्टर विपुल गोयल आज पिपली पैराकीट पहुंचे, जहां पर उनका वैश्य समाज के  लोगों ने स्वागत किया. इस मौके पर बड़ी संख्या में वैश्य समाज के गणमान्य लोगों के अलावा पूर्व मंत्री और थानेसर से विधायक रहे सुभाष सुधा भी मौजूद रहे. इस मौके पर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने सुभाष सुधा को अपना बड़ा भाई और पारिवारिक सदस्य  बताया.
कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा की जनता ने उन्हें एक बार फिर सेवा का मौका दिया है. ऐसे में वह जनता की कसौटी पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे. जब उनसे पोर्टफोलियो के बारे में पूछा गया तो  उन्होंने कहा यह बड़ा मुद्दा नहीं है. इस मौके पर पूर्व मंत्री सुभाष सुधा ने मीडिया से बातचीत में दावा किया कि जल्द ही कांग्रेस में बड़ी फूड का बड़ा धमाका होने वाला है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस से कई बड़े नेता जल्द ही बीजेपी में शामिल होना चाहते हैं, लेकिन यह अब भाजपा पर निर्भर करता है कि वह उन नेताओं को अपनी पार्टी में लेना चाहते हैं या नहीं. सुभाष सुधा ने कहा कि थानेसर के विकास के लिए वह सदैव तत्पर रहेंगे और पहले से ज्यादा तेज गति से वह थानेसर का विकास करवाएंगे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here