गुरुग्राम, 19 अक्टूबर –हरियाणा की सबसे बड़ी विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार राव नरबीर सिंह कैबिनेट मंत्री बनने के बाद पहली बार गुरुग्राम पहुंचे, जहां उन्होंने सबसे पहले अपने पिता राव महावीर सिंह की प्रतिमा पर फूल माला चढ़कर आशीर्वाद लिया. साथ ही दावा किया कि हरियाणा में तीसरी बार नहीं बल्कि चौथी बार भी हरियाणा में बीजेपी की सरकार बनेगी।
हरियाणा में इतिहास रचने के बाद तीसरी बार बीजेपी की सरकार बनी है और नायब सरकार में कैबिनेट मंत्री बने राव नरवीर सिंह पहली बार गुरुग्राम पहुंचे. जहां लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया तो वही गुरु द्रोणाचार्य की धरती पर पहुंचते ही सबसे पहले उन्होंने अपने पिता राव महावीर सिंह की प्रतिमा पर फूल माला चढ़कर आशीर्वाद दिया. उन्होंने कहा कि न केवल बादशाहपुर विधानसभा बल्कि गुरुग्राम के साथ-साथ समूचे हरियाणा का वह विकास करेंगे।वहीं राव नरबीर सिंह ने दावा किया कि गुरुग्राम अब एक नई पहचान अगले 5 सालों में बनाएगा. इसी को लेकर उन्होंने आज अधिकारियों के साथ एक बैठक भी रखी और बैठक में गुरुग्राम के विकास के लिए अधिकारियों को सख्त और खास दिशा निर्देश भी देंगे.चौथी बार कैबिनेट मंत्री बनने के बाद पहली बार राव नरबीर सिंह पहुंचे अपने होम जिले में लोगों की भीड़ और लोगों के जोरदार स्वागत को देखते हुए राव नरबीर सिंह ने जहां हरियाणा के विकास को नई बुलंदियों पर चुने का दवा और दम भरा तो वहीं उन्होंने कहा कि तीसरी बार नहीं बल्कि 5 साल बाद चौथी बार भी हरियाणा में बीजेपी की दमदार सरकार बनेगी और बीजेपी हर पिछड़े पंक्ति में खड़े व्यक्ति को साथ लेकर चलेगी और पूरे हरियाणा का जोरदार विकास अगले 5 सालों में होगा।







